13 जिलों में होगी भारी बारिश, उज्जैन में अब तक हुई 132.7 मिमी बरसात, जानिए आज का मौसम

एमपी के 13 जिलों 5 जुलाई 2024 को मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया है, (Rain Alert MP Today) बाकि मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी पानी गिरेगा

Rain Alert MP Today | मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज 5 जुलाई 2024 शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी भोपाल और धार्मिक राजधानी उज्जैन सहित इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में 5 से 8 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त 7 जुलाई को मध्य प्रदेश में एक बार फिर से वेदर सिस्टम स्ट्रांग होगा। इससे 8 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं।

उज्जैन जिले में 132.7mm बारिश

Rain Alert MP Today | पिछले 24 घंटे के दौरान उज्जैन की नागदा तहसील में सबसे अधिक 68mm बारिश हुई है। जबकि मानसून सत्र 2024 की बात की जाए तो जिले में 132.7mm वर्षा दर्ज की गई है। उज्जैन जिले में अभी तक 82mm घटिया में 165, खाचरोद में 69, नागदा में 240.8, बड़नगर में 134, महिदपुर में 137, झारडा में 77, तराना में 168.5 मकान में 122mm बारिश हो चुकी है।

आज का मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने बताया कि नीमच, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, छतरपुर, भोपाल में आज 5 जुलाई 2024 शुक्रवार को तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

Rain Alert MP Today | 4 जुलाई 2024 गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश आंधी और गरज चमक का दौर रहा। सतना में 55mm से ज्यादा बारिश हुई है। सागर में 1 इंची से अधिक बारिश हो गई। जबकि भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, पंचमढी, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, छतरपुर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भी बारिश हुई है।

क्या रहा उज्जैन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कल रात के तापमान की बात की जाये तो रात का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। बारिश के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

जुड़िए हमारे 

WhatsApp Group Join Now
👉 Whats App चैनल से 

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

Rain Alert MP Today | मध्य प्रदेश में बड़े शहरों के तापमान की बात की जाए तो ग्वालियर और उज्जैन में लगभग एक जैसा ही तापमान देखने को मिला है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 25.5डिग्री दर्ज किया गया।

  • भोपाल का अधिकतम तापमान 32.5 न्यूनतम 23.8
  • इंदौर का अधिकतम तापमान 29.3 न्यूनतम 24.6
  • ग्वालियर का अधिकतम तापमान 29.5 न्यूनतम 25.5
  • जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 24.8
  • उज्जैन का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 25.5

नमस्कार दोस्तों…🙏🏻

choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (Rain Alert MP Today) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम दीपक भारती है और मैं मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रहता हूं। में choupalmedia.com का फाउंडर हूं। मैंने MA in Mass communication की पढ़ाई की है। साल 2008 में जर्नलिज्म के क्षेत्र में मैंने कदम रखा। जोकि निरंतर जारी है। इसी के साथ मैंने साल 2019 से ब्लॉगिंग शुरू की है। इस दौरान मैंने ब्लॉगिंग के कई अलग-अलग विषयों पर शोध किया है। मैंने ब्लॉगिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस जानकारी से आपको भी फायदा होगा। में आशा करता हूं कि आप सभी मेरे साथ ऐसे ही जुड़े रहेंगे और सहयोग करेंगे।

Leave a Comment