मध्य प्रदेश में मानसून के आने में 5 दिनों की देर है, (MP Pre Monsoon Forecast) लेकिन 17 जून को भोपाल सहित कई जिलों में बारिश हुई, क्या आपके जिले में भी होगी बारिश जानिए
MP Pre Monsoon forecast | मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) के देर से आने के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में 17 जून 2024 को बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि मानसून के लिए प्रदेशवासियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इसी बीच भीषण गर्मी और तापमान से कई जिलों में हालत खराब होते जा रहे हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान (weather department forecast) के अनुसार मध्य प्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। अभी 15 राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य प्रदेश में 5 दिनों के बाद बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव है जिसके चलते कई शहरों में बारिश हुई थी।
एमपी में कब आएगा मानसून
MP Pre Monsoon forecast | अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ब्रांच कमजोर होने के कारण मानसून गुजरात में ठहर चुका है। इस कारण से 15 जून तक यह मानसून मध्य प्रदेश में नहीं पहुंच पाया है। प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य रूप से 19 से 20 जून के बीच रहती है। लेकिन इस बार मानसून 20 से 22 तारीख को आने की संभावना है। उधर भोपाल में सोमवार को तड़के तेज हवा के साथ बारिश और बादल गरजे।
यह भी पढ़िए- 👉🏼 प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, सरकार ने जारी की सब्सिडी
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 17 जून 2024 को प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव (Pre monsoon active) रहेगा। जिसके चलते सोमवार को भोपाल के अलावा उज्जैन-इंदौर संभाग में बारिश की संभावना बनी हुई है। उज्जैन में सुबह से ही बादल छाए रहें। (MP Pre Monsoon forecast) इसके अलावा निवाड़ी और छतरपुर जिले में तापमान अधिक रहने के संकेत दिए गए हैं।
कहीं बारिश तो कहीं भीषण तापमान
MP Pre Monsoon forecast | इसके पहले रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हुई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि रविवार को सतना में चित्रकूट सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.5 डिग्री तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी से पृथ्वीपुर, खजुराहो, छतरपुर, ग्वालियर, नौगांव, सतना, सिंगोली, सीधी, रीवा के हाल बेहाल रहे।
उज्जैन सहित अन्य जिलों में बादल छाए
मौसम विभाग के अनुसार 17 जून 2024 को उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुर, सिवनी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, रतलाम, झाबुआ, कटनी, पन्ना, अनूपपुर, उमरिया, मंडला और डिंडोरी में आंधी गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जबलपुर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बेतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में भी यही हाल रहने वाले हैं। (MP Pre Monsoon forecast) जबकि छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मैहर में गर्मी का असर रहने वाला है।
जुड़िए हमारे नमस्कार दोस्तों…🙏🏻 choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (MP Pre Monsoon forecast) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए। Whats App चैनल से
18 जून को मौसम का पूर्वानुमान