मध्य प्रदेश में मानसून सक्रीय हो रहा है, MP Monsoon Update Today आज कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जानिए उज्जैन, इंदौर में कब होगी तेज बारिश
MP Monsoon Update Today | मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon in Madhya Pradesh) ने दस्तक दे दी है। 21 जून 2024 को मानसून ने प्रदेश के बालाघाट, मंडला, पांढुर्णा, सिवनी, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में दस्तक दी है। अब किसी के साथ आने वाले 48 घंटे में इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित आठ जिलों में मानसून की एंट्री हो सकती है। जबकि उज्जैन (Ujjain) सहित अन्य जिलों में अभी प्री मानसून (Pre Monsoon) एक्टिव है। जिसके कारण इन जिलों में बारिश (Rain) हो रही है।
आज कहां पहुंचेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में मानसून कभी भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग में दस्तक दे सकता है। (monsoon tracker) इसके बाद वह प्रदेश के अन्य जिलों में धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मानसून की गतिविधि धीमी है (MP Monsoon Update Today) इसलिए कई जिलों में हवा और हल्की-फुल्की बौछार आ रही है। जैसे ही मानसून (Monsoon 2024) पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा तो यहां झमाझम बारिश होने होगी।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, जबलपुर आदि शहरों में बारिश हुई जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने के कारण उज्जैन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार भोपाल में 32.7, इंदौर में 31, ग्वालियर में 38.6, जबलपुर में 35. 4 डिग्री तापमान रहा। बारिश के कारण तापमान में एक गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़िए- 👉🏼 लाजवाब कैमरा क्वालिटी और 15000 की कीमत में 27 तारीख को लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
यह भी पढ़िए- 👉🏼 बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दौड़ाओ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सस्ती कीमत पर कंपनी ने किया लॉन्च
उज्जैन-इंदौर में आंधी बारिश का अलर्ट
MP Monsoon Update Today | मौसम विभाग में 22 जून 2024 को शाजापुर और राजगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया है। जबकि ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड में मौसम साफ रहेगा। इसी प्रकार उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित अन्य जिलों में मौसम विभाग द्वारा आंधी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।:MP Monsoon Update Today
23 जून को यहां होगी बारिश
भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भिंड सहित अन्य जिलों में मौसम विभाग द्वारा आंधी गरज चमक के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। (MP Monsoon Update Today) हालांकि अभी इन जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होता नजर नहीं आ रहा है। जल्द ही मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।
24 जून को ऐसा रहेगा मौसम
24 जून 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में एक बार फिर से आंधी गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार प्रदेश के मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, शहडोल और डिंडोरी में मौसम साफ रहने वाला है।
सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान
MP Monsoon Update Today | मौसम विभाग की माने तो मानसून 2024 में सेंट्रल इंडिया के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य से अधिक बारिश होने का कारण प्रशांत महासागर में लानीना साइक्लोन तेजी से एक्टिव हो रहा है।
जुड़िए हमारे मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में इस बार तय तारीख से 2 दिन पहले 30 मई को मानसून पहुंच गया था। 10 जून तक रफ्तार अच्छी रही। लेकिन उसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। 18 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ पाया और यह तीन-चार दिनों तक अमरावती, जलगांव, चंद्रपुर आदि स्थानों पर ही रुक रहा। लेकिन 20 जून के बाद एक बार फिर से मानसून की गतिविधि आगे बड़ी और यह धीरे-धीरे मध्य प्रदेश में पहुंच रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जून तक मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। यह भी पढ़िए- 👉🏼 इस इलेक्ट्रिक बाइक पर मिल रही 40 हजार की छूट, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 187 किमी नमस्कार दोस्तों…🙏🏻 choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (MP Monsoon Update Today) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए। Whats App चैनल से
25 जून से सक्रिय होगा पूरे एमपी में मानसून