मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए जारी की चेतावनी, इस दिन से मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून 2024 को मध्य प्रदेश में अलग-अलग मौसम रहेगा, (MP Monsoon Forecast Today) जल्दी मिलेगी राहत

MP Monsoon Forecast Today | नौतपा का आज आठवां दिन है, इसी के साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू का अलर्ट घोषित किया है। वहीं कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी भी होगी। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। नौतपा के आखिरी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया था।

इस तारीख से कम होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने 30 मई 2024 को केरल में दस्तक दे दी है। 31 मई से यह मानसून आगे बढ़ गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तय तारीख को मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। वर्तमान में मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम एक्टिव है। जबकि ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिसके कारण शुक्रवार को कई जिलों में भीषण गर्मी का असर रहा।

कैसा रहेगा उज्जैन का मौसम

MP Monsoon Forecast Today | मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून 2024 को उज्जैन में गर्मी रहने वाली है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशान होगे। पिछले आठ दिनों के मुकाबले तापमान में मामूली से गिरावट हो सकती है। जबकि रात के तापमान में अभी तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिनों में ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 1 जून 2024 को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और आंधी का असर रहेगा। जबकि प्रदेश के कुछ जिलों में गर्म हवाएं भी चलेगी। दो से 3 जून 2024 को गर्मी का असर कम होने की संभावना भी बनी हुई है। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी।

यह भी पढ़िए- भयानक लू का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कैसा रहेगा उज्जैन में आज का मौसम

नौतपा ने किया बहुत परेशान

MP Monsoon Forecast Today | गौरतलब है कि 25 मई 2024 से नौतपा की शुरुआत हुई थी। पिछले 10 में से 5 साल नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी लगातार 5 दिन तक नौतपा में भीषण गर्मी पड़ी है। जबकि छठे और सातवें दिन कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम अलग-अलग रहेगा।

इन जिलों में रहा सबसे अधिक तापमान

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग तापमान देखने को मिला। (MP Monsoon Forecast Today) जबकि प्रदेश के कई जिले ऐसे रहे जहां पर तापमान में 47 डिग्री को भी पार कर दिया।

  • बिजावर- 47.1
  • शिवपुरी- 47.0
  • पृथ्वीपुर- 46.7
  • खजुराहो- 46.5
  • दतिया- 46.4
  • सिंगरौली- 46.3
  • नौगांव- 46.0
  • सीधी- 45.8
  • ग्वालियर-45.7
  • सतना- 45.2

सबसे कम इस जिले का रहा तापमान

नौतपा के सातवें दिन प्रदेश के कई जिलों में तापमान बहुत अधिक था तो वहीं दूसरी ओर देश में सिर्फ पंचमढी में पारा 36.6 डिग्री रहा। बाकी अन्य शहरों की बात की जाए तो लगभग सभी जगह 40 डिग्री के आसपास तापमान रहा है। लेकिन भोपाल में यह पर 42.4 डिग्री तक पहुंच गया था।

कैसा रहेगा 1 जून का मौसम

  • आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट– ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा।
  • लू का येलो अलर्ट– अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, सिंगरौली, में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना, मऊगंज में भी यही हाल रहेंगे।

यह भी पढ़िए-बड़ी कार्रवाई 18 पटवारियों को कलेक्टर ने नौकरी से निकला, जानिए क्या है पूरा मामला

कैसा रहेगा 2 जून का मौसम

मौसम विभाग में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। (MP Monsoon Forecast Today) इसके अलावा बैतूल में गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है यहां पर गर्मी का असर भी रहेगा।

3 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, शिवानी, और मंडला में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, और बैतूल में भी आंधी चलने की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है हालांकि यहां पर गर्मी का असर भी रहेगा।

नमस्कार दोस्तों…🙏🏻

choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (MP Monsoon Forecast Today) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम दीपक भारती है और मैं मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रहता हूं। में choupalmedia.com का फाउंडर हूं। मैंने MA in Mass communication की पढ़ाई की है। साल 2008 में जर्नलिज्म के क्षेत्र में मैंने कदम रखा। जोकि निरंतर जारी है। इसी के साथ मैंने साल 2019 से ब्लॉगिंग शुरू की है। इस दौरान मैंने ब्लॉगिंग के कई अलग-अलग विषयों पर शोध किया है। मैंने ब्लॉगिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस जानकारी से आपको भी फायदा होगा। में आशा करता हूं कि आप सभी मेरे साथ ऐसे ही जुड़े रहेंगे और सहयोग करेंगे।

Leave a Comment