एमपी के लाखों कर्मचारियों के लिए खुश खबर संविदा कर्मचारी (MP Employees) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा
MP Employees | मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan yadav) सरकार ने प्रदेश के 3.88 लाख कर्मचारी को खुशखबरी दी है। सरकार ने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में अब भूतपूर्व फैसला लिया है। अब प्रदेश के 3.88 लाख कर्मचारी को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojna) का लाभ मिलेगा। योजना के तहत यह सभी कर्मचारी 5 लाख रुपए तक का मुक्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। जल्द ही राज्य सरकार (State Government) इन सभी कर्मचारियों के कार्ड बनाना शुरू कर देगी।
इन विभागों के कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान योजना (Ayushman Scheme) में विस्तार करते हुए 3.88 लाख कर्मचारियों को इसमें शामिल करने जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व, सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर योजना में शामिल किए जाने वाले कर्मचारियों (MP Employees) की जानकारी मांगी है।
इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
MP Employees | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने संविदा कर्मचारी (Contract Worker), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा/उषा कार्यकर्ता, सहायिकाओं, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कोटवार सहित अन्य कर्मचारियों (MP Employees) के संवर्ग को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने का फैसला किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही आदेश पहुंच चुके हैं कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़िए- 👉🏼 मोबाइल कंपनी ने लॉन्च किया बजट फोन, पैसा वसूल कीमत के साथ मिल रहा तगड़ा प्रोसेसर
यह भी पढ़िए- 👉🏼 आरबीआई ने फिर चलाया नियम का डंडा, लोन लेने से पहले जरूर जान ले
कितने कर्मचारी के बनेंगे कार्ड
मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के निर्णय के अनुसार 3.88 लाख कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। वर्तमान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की संख्या 1.50 लाख, आशा उषा कार्यकर्ताओं की संख्या 1 लाख, संविदा कर्मचारियों की संख्या 80 000, पंचायत सचिव की संख्या 22000, रोजगार सहायक की संख्या 16000 तथा कोटवार की संख्या 20,000 है।
कब हुई थी घोषणा
MP Employees | गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 के समय मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में संविदा कर्मचारी (Contract Employees) सहित अन्य कर्मचारी को आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा की थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए थे। अब आयुष्मान मध्य प्रदेश में संबंधित विभागों से कर्मचारियों की पदवार जानकारी मांगी है ताकि इन कर्मचारियों को तत्काल योजना का लाभ मिल सके।
जुड़िए हमारे नमस्कार दोस्तों…🙏🏻 choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (MP Employees) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए। Whats App चैनल से
क्या है नियम