मुंबई में मानसून तय तारीख से 2 दिन पहले ही पहुंच गया है (Monsoon Entry MP Forecast) एमपी में भी जल्द monsoon एंट्री करेगा और यहां भी बारिश का दौर शुरू होगा
Monsoon Entry MP Forecast | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दक्षिणी पश्चिमी मानसून (South-west monsoon) ने समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। जल्द ही पूरे महाराष्ट्र में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जबकि उज्जैन सहित मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून के लिए कुछ और दिन का इंतजार करना होगा हालांकि विशेषज्ञ कहना है कि मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले पहुंच जाएगा।
एमपी में कब आएगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में मानसून 17 से 18 जून तक इंटर हो सकता है। हालांकि इसके पहले मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून (Pre Monsoon) की गतिविधि बढ़ गई है। (Monsoon Entry MP Forecast) सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लगाया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले (Ujjain District) में सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया था जिससे मौसम खुशनुमा हो गया था।
अभी कहां पहुंचा मानसून
Monsoon Entry MP Forecast | आईएमडी भोपाल (IMD Bhopal) के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि रविवार को मानसून मुंबई में ऑनसेट हो गया है। दो दिन बाद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ब्रांच कमजोर हो जाएगी जो एक सप्ताह तक ऐसे ही बनी रहेगी। 17 और 18 जून को बंगाल की खाड़ी की ब्रांच एक बार फिर एक्टिव होगी जिसके कारण मानसून मध्य प्रदेश (Monsoon in Madhya Pradesh) में इंट्री लेगा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि समय के एक या दो दिन पहले भी मानसून मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है।
👉🏼 ओला को लगा झटका, चुपचाप लॉन्च किया सबसे सस्ता ई-स्कूटर, जानिए क्या है प्राइस
एक्टिव हो गया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
मध्य प्रदेश में अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Western Disturbance Cyclonic Circulation) एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। रविवार को धार, छिंदवाड़ा, रतलाम, सहित कई शहरों में आंधी बारिश का मौसम रहा है। दूसरी और एमपी के कई शहरों में गर्मी भी दिखाई दे रही है। (Monsoon Entry MP Forecast) रविवार को शाम होते ही उज्जैन में भी बादलों में ने डेरा डाल लिया था। लेकिन उसके बाद भी तापमान कम नहीं हुआ था।
आज बारिश कहां होगी
Monsoon Entry MP Forecast | मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Meteorological Department Forecast) के अनुसार 10 जून 2024 को मध्य प्रदेश के खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोली में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, खरगोन, हरदा, नर्बदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, अनूपपुर, उमरिया, पन्ना, छतरपुर और कटनी में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग में गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 11 जून 2024 को निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अधिक तापमान रहने की संभावना है। जबकि डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, मंदसौर, रतलाम और बड़वानी में आंधी के साथ गरज चमक रहेगी।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री
Monsoon Entry MP Forecast | मध्य प्रदेश में पिछले 8 सालों में मानसून कब और किस तारीख को आया और सीजन समाप्त होने पर किस तारीख को गया।
- साल 2023- 24 जून 29 अक्टूबर
- साल 2022- 16 जून 14 अक्टूबर
- साल 2021- 10 जून 11 अक्टूबर
- साल 2020- 14 जून 21 अक्टूबर
- साल 2019- 24 जून 12 अक्टूबर
- साल 2018- 26 जून 4 अक्टूबर
- साल 2017- 22 जून 11 अक्टूबर
- साल 2016- 19 जून 13 अक्टूबर
जुड़िए हमारे मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों में मानसून की एंट्री की बात की जाए तो साल 2023 में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मानसून 25 जून को पहुंचा था। जबकि साल 2022 में मानसून ने भोपाल में 20 जून, इंदौर में 17 जून, ग्वालियर में 30 जून, जबलपुर में 17 जून और उज्जैन में 15 जून को एंट्री की थी। (Monsoon Entry MP Forecast) इसी तरह साल 2022 में उज्जैन में मानसून ने 20 जून को एंट्री की थी। इंदौर में 17 जून को, ग्वालियर में 30 जून को, जबलपुर में 17 जून को और भोपाल में 20 जून को एंट्री की थी। नमस्कार दोस्तों…🙏🏻 choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (Monsoon Entry MP Forecast) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए। Whats App चैनल से
चार बड़े शहरों में मानसून की एंट्री कब हुई