आज 13 जिलों में गिरेगा पानी, उज्जैन, इंदौर में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान, 36 शहरों के लिए चेतावनी

Pre Monsoon MP forecast | प्री मानसून एक्टिविटी से लगभग मध्य प्रदेश के आधे जिलों में बारिश हुई, आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की 

Pre Monsoon MP forecast | प्री मानसून एक्टिविटी से लगभग मध्य प्रदेश के आधे जिलों में बारिश हुई। लेकिन उज्जैन जिले में प्री मानसून एक्टिविटी के दौरान एक बार भी बादल नहीं बरसे। ऐसे में केवल मानसून की बारिश से ही शहरवासियों को आश है। इसी दरमियान मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने गुरुवार को 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि 38 जिलों में गरज-चमक और आंधी चलने के संकेत दिए हैं।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूरे मध्य प्रदेश में आंधी गरज और चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को जहां मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते बारिश के साथ-साथ आकाशी बिजली भी गिरी थी। जिसके चलते उक्त स्थान पर नुकसान भी देखने को मिला है। 20 जून 2024 को जबलपुर सहित 13 जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि उज्जैन, इंदौर, भोपाल सहित 38 जिलों में गरज चमक और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में मानसून गतिविधियां बढ़ी 

Pre Monsoon MP forecast | मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान, उत्तरी गुजरात में चक्रवात बनता दिखाई दे रहा है। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही है। जिसके चलते पूरे मध्यप्रदेश में कभी भी मानसून छा सकता है। दूसरी और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसम प्रणाली प्रणालियों एक्टिव हो रही है। जिसके कारण अब किसी भी समय मानसून एक्टिव हो सकता है।

यह भी पढ़िए- 👉🏼 एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 187 किमी, मोबाइल से होगी ऑपरेट

यह भी पढ़िए- 👉🏼 धूल-पानी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे इस मोबाइल का, आज हुआ लॉन्च

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आकाशी बिजली गिरने के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए एडवाइजरी जारी की जाती है कि जब भी आसमान में गहरे काले रंग के बादल हो तो किस सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। ग्रुप में ना बैठे, हरे पेड़ के नीचे खुद भी ना खड़े रहे और मवेशियों को भी ना खड़ा रहने दे।

कैसा रहेगा आज का मौसम

Pre Monsoon MP forecast | उज्जैन, इंदौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोक नगर, गुना, राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, सीधी, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार में आज गरज चमक और आंधी चलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

21 जून को कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग ने 21 जून 2024 को उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, हरदा, बैतूल, देवास, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रीवा, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और डिंडोरी में आंधी और गरज चमक की चेतावनी जारी की है।
  • इसी प्रकार भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक, नगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जुड़िए हमारे 

WhatsApp Group Join Now
👉 Whats App चैनल से 

22 जून को ऐसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

Pre Monsoon MP forecast | मौसम विभाग के अनुसार 22 जून 2024 को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर सहित लगभग पूरे मध्य प्रदेश में आंधी गरज चमक का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 जून से लगभग पूरे मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव हो सकता है।

यह भी पढ़िए- 👉🏼 किस्त के साथ सरकार देगी लाडली बहना आवास योजना का लाभ, कैसे चेक करें स्टेटस

यह भी पढ़िए- 👉🏼 बदल गया सोने का प्राइस, जानिए 1 किलो चांदी की कीमत और 22 कैरेट का दाम

नमस्कार दोस्तों…🙏🏻

choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (Pre Monsoon MP forecast) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम दीपक भारती है और मैं मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रहता हूं। में choupalmedia.com का फाउंडर हूं। मैंने MA in Mass communication की पढ़ाई की है। साल 2008 में जर्नलिज्म के क्षेत्र में मैंने कदम रखा। जोकि निरंतर जारी है। इसी के साथ मैंने साल 2019 से ब्लॉगिंग शुरू की है। इस दौरान मैंने ब्लॉगिंग के कई अलग-अलग विषयों पर शोध किया है। मैंने ब्लॉगिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस जानकारी से आपको भी फायदा होगा। में आशा करता हूं कि आप सभी मेरे साथ ऐसे ही जुड़े रहेंगे और सहयोग करेंगे।

Leave a Comment