MP Heat Wave | मध्य प्रदेश का मौसम का हाल, एमपी के 10 जिलों में चलेगी हीट वेब, जानिए क्या रहा आज और कल का तापमान, प्रदेश के बड़े शहरो का वेदर, इन जिलों में होगी बारिश
MP Heat Wave News | मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 10 जिलों में हीट वेब यानी गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मई 2024 के शुरुआती दिनों में ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि 6 और 7 में को मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
आईएमडी भोपाल (IMD Bhopal) के अनुसार ईरान की ओर से हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के कारण मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 6 और 7 में को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि सामान्य से चार डिग्री तापमान अधिक होने पर हिट वेव चलने का अनुमान भी है। जिसका असर अगले दो दिनों तक रहने वाला है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से ही पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी।
छोटे पर्दे पर मच गया हड़कंप TMKOC के एक्टर का हो गया अपहरण, पुलिस कर रही जांच
मध्य प्रदेश में सबसे गर्म रहा यह जिला
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिख रही है। उज्जैन में गुरुवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भोपाल में यह 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री, जबलपुर में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन सबसे अधिक तापमान नरसिंहपुर में रहा यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा। (MP Heat Wave) सीधी में 40 डिग्री धार में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, खरगोन में 41 डिग्री तापमान रहा।
- उज्जैन- 38 डिग्री
- भोपाल- 37.8 डिग्री
- इंदौर- 37.8 डिग्री
- ग्वालियर- 36.5 डिग्री
- जबलपुर- 37.7 डिग्री
डीपफेक से घबरा गये एक्टर रणवीर सिंह! पहुंच गए पुलिस की शरण में, क्या है पूरा मामला
उज्जैन-इंदौर में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भोपाल का तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच होने का अनुमान है। जबकि उज्जैन, इंदौर, जबलपुर में भी पारा इतना ही हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बड़े शहरों में गर्मी ज्यादा पड़ सकती है। (MP Heat Wave) जबकि ग्वालियर, नरसिंहपुर, छतरपुर, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, भिंड, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, दतिया, राजगढ़, मुरैना, शाजापुर, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा और शिवरी में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक होने का अनुमान है।
जुड़िए हमारे भोपाल का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 19 रहा। इंदौर का अधिकतम तापमान 37.8 न्यूनतम 21.4 रहा। (MP Heat Wave) उज्जैन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 रहा। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 19.1 रहा। इसी प्रकार जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.7 और न्यूनतम तापमान 20.6 रहा। 21 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट! उज्जैन-इंदौर में भी बन रहा योग, यहां रहा सबसे अधिक तापमान खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगी कॉमेडी से भरपूर फुलेरा पंचायत की वेब सीरीज आमिर खान ने कहा मेरी हाथ जोड़ने की आदत नहीं, समझ गया नमस्कार की ताकत राम और सीता के लुक में नजर आये रणबीर कपूर-साई पल्लवी-कब रिलीज होगी फिल्म रामायण नमस्कार दोस्तों…🙏🏻 choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। (MP Heat Wave News) हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए। Whats App चैनल से क्लिक करें।
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान