500 करोड़ की मालकिन की मौत! अफवाह से मच गया हड़कंप, किसने की मेटा और पुलिस को शिकायत

शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह की नेटवर्थ, Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh के पति कौन है, उनकी कम्पनी का टर्नओवर कितना है, जानिए किया है खबर   

Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh | एक करोड रुपए सालाना जॉब का ऑफर ठुकरा चुकी शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह (Vineeta Singh) की मौत की फर्जी खबर आखिर कौन फैला रहा है। आखिर कौन है वह जो Sugar Cosmetic की सीईओ विनीत सिंह की गिरफ्तारी की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैला रहा है। ऐसी ही झूठी खबरों से परेशान होकर विनीता सिंह सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पुलिस और मेटा में शिकायत के बाद X पर पोस्ट शेयर की।

शनिवार को अपने वेरीफाइड एक्स अकाउंट से Shark Tank India की जज विनीता सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी मौत की खबर को फर्जी बताया है। उन्होंने इन फर्जी खबरों के लिए मेटा कंपनी और मुंबई साइबर पुलिस को रिपोर्ट की है। Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh बावजूद इसके खबरों पर विराम नहीं लग पाया तो उन्होंने परेशान होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है।

ये भी पढ़िए-इजराइल-ईरान के टकराव का असर सराफा बाजार में, क्या रहा सोना-चांदी का भाव

विनीता सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा है?

विनीता सिंह पोस्ट में लिखा है कि सोशल मीडिया पर 5 हफ्तों से अपनी मौत और गिरफ्तारी की फर्जी खबरों से परेशान हूं। हालांकि पहले इसे नजर अंदाज करने का प्रयास किया बाद में Meta और Mumbai Cyber Police को रिपोर्ट की लेकिन कहीं से कुछ मदद नहीं मिली। इससे निपटने के दौरान  बड़ा धक्का तब लगता है जब लोग खबर की पुष्टि के लिए मां को फोन करते हैं।

Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh ने सोशल मीडिया यूजर्स से मिस इनफॉरमेशन कैंपेन को संभालने के तरीके के बारे में सुझाव मांगे हैं। उनकी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से तत्काल झूठी खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

कौन है विनीता सिंह? 

शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ विनीत सिंह आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई की है। विनीता सिंह का बचपन से ही एक सफल बिजनेस वूमेन बनने का सपना था। यही कारण है कि उन्होंने बिजनेस करने के लिए एक बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी से मिले एक करोड रुपए सालाना के जॉब ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके बाद Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh ने अपनी खुद की शुगर कॉस्मेटिक कंपनी खड़ी की जिसका सालाना कारोबार 500 करोड रुपए से अधिक का है। इसके अलावा विनीता सिंह सोनी लिव टीवी पर प्रसारित होने वाले शार्क टैंक इंडिया शो की जज भी रही है।

कौन है विनीता सिंह के पति?

शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह ने साल 2011 में कौशिक मुखर्जी से शादी की और दोनों के दो बेटे भी हैं। आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई के दौरान पति कौशिक मुखर्जी से उनकी मुलाकात हुई थी। Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh एक ट्रायथलीट और अल्ट्रा मैराथन धावक भी रही है। उन्होंने 20 मैराथन अल्ट्रा मैराथन और दो हाफ मैराथन में भाग लिया है। फिलहाल वर्तमान में विनीता सिंह मुंबई के समृद्धि पलवाई इलाके में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।

विनीता सिंह का नेटवर्क कितना है?

शार्क टैंक इंडिया की जज और शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ विनीता सिंह ने काफी संघर्ष के बाद 500 करोड रुपए कीमत की कंपनी खड़ी की है। उन्होंने इसके लिए कई समझौते भी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh की कुल संपत्ति 300 करोड रुपए की है। इसके अलावा उनके नाम मुंबई का बंगला और लक्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं।

जुड़िए हमारे 

WhatsApp Group Join Now
👉 Whats App चैनल से क्लिक करें।

विनीता सिंह का जन्म कहां हुआ?

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और शर्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में बेहद अच्छी थी। उनका जन्म गुजरात के आनंद में 1983 में हुआ था। विनीता सिंह के पिताजी एम्स में बायो फिजिसिस्ट थे। Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में हुई थी।

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी क्या बनाती है?

बिजनेस वूमेन विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और को-फाउंडर है। शुगर कॉस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड कंपनी है जो की महिलाओं के सौंदर्य प्रोडक्ट बनती है। विनीता सिंह की संघर्ष की कहानी बहुत हैरान कर देने वाली है बिजनेस के लिए उन्हें लोन नहीं मिला। दूसरा बिजनेस 5 साल में बंद करना पड़ा।

लेकिन Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh ने हार नहीं मानी और शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च करके देश की तेजी से उभरती बिजनेस वूमेन बन गई। वर्तमान में उनकी कंपनी में 2500 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। विनीता ने 2015 में यह ब्रांड लॉन्च किया था। शुगर कॉस्मेटिक कंपनी का टर्नओवर 500 करोड रुपए का है और जल्दी ही यह बढ़कर 700 करोड रुपए तक होने वाला है।

ये भी पढ़िए- एक साल के भीतर मिला छप्पर फड़के रिटर्न, प्लास्टिक कंपनी ने निवेशकों को कैसे कर दिया मालामाल

ये भी पढ़िए- बिल गेट्स हर दिन 6 करोड़ खर्च करें तो 218 साल में ख़त्म होगी दौलत, जानिए कितनी है नेटवर्थ

ये भी पढ़िए- हिमालय के शिखर पर पंहुचा सोना-चांदी का भाव, कब आएगी बड़ी गिरावट?

नमस्कार दोस्तों…🙏🏻

choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh) ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम दीपक भारती है और मैं मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रहता हूं। में choupalmedia.com का फाउंडर हूं। मैंने MA in Mass communication की पढ़ाई की है। साल 2008 में जर्नलिज्म के क्षेत्र में मैंने कदम रखा। जोकि निरंतर जारी है। इसी के साथ मैंने साल 2019 से ब्लॉगिंग शुरू की है। इस दौरान मैंने ब्लॉगिंग के कई अलग-अलग विषयों पर शोध किया है। मैंने ब्लॉगिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस जानकारी से आपको भी फायदा होगा। में आशा करता हूं कि आप सभी मेरे साथ ऐसे ही जुड़े रहेंगे और सहयोग करेंगे।

Leave a Comment