Gold-Silver Price 16 April 2024 | इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव से भारत का सोना व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 1 अप्रैल को दोनों देशों के बीच तनाव शुरू हुआ था। तब से लेकर 16 अप्रैल 2024 तक सोने के भाव में भारी बढ़ोतरी हुई है। इन 16 दिनों में सोना का भाव 4,550 रुपए तक बढ़ चुका है। जानिए सराफा बाजार में क्या चल रहा है आज का सोना और चांदी का भाव।
Gold-Silver Price 16 April 2024 | सोना और चांदी की कीमत 16 अप्रैल 2024 को क्या रही। क्या सोना और चांदी के भाव में कमी आएगी। या फिर आने वाले दिनों में सोना चांदी के भाव और अधिक बढ़ सकते हैं जैसे कई प्रश्न इन दोनों देशवासियों के मन में चल रहे हैं। हालांकि 16 अप्रैल 2024 को सोने के भाव ने ऑल टाइम हाई बना लिया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को 10 ग्राम सोना 701 रुपए महंगा होकर 73,514 रुपए तक पहुंच गया है।
जबकि चांदी के भाव में भी आज के दिन तेजी देखने को मिली है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 180 रुपए से बढ़कर 83,632 रुपए तक पहुंच गया है। इससे पहले 12 अप्रैल को चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली थी। एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में सोना और चांदी के भाव में और अधिक तेजी देखने को मिल सकती है।
15 दिनों में सोने की कीमतों में आई तेजी
इसराइल और ईरान के बीच चल रही तनातनी एक अप्रैल से शुरू हुई थी। जिसका असर इंटरनेशनल मार्केट पर पड़ता दिखाई दे रहा है। एक अप्रैल को सोने का भाव 68,964 था। वही 16 अप्रैल को इसकी कीमत 73,514 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। अर्थात 15 दिनों के भीतर ही सोने की कीमत में 4,550 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price 16 April 2024) जानकारो की माने तो इसराइल और ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण आगे भी सोने के दामों में इजाफा हो सकता है।
- 24 कैरेट सोने का भाव- 73514 रुपए
- 22 कैरेट सोने का भाव- 67339 रुपए
- 18 कैरेट सोने का भाव- 55136 रुपए
ये भी पढ़िए- गर्मी में गदर मचा रहा सोना-चांदी! आग उगल रहा भाव, जानिए लेटेस्ट कीमत
इतने बढ़ सकते हैं सोना चांदी के भाव
Gold-Silver Price 16 April 2024 | सराफा बाजार एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि साल के अंत तक गोल्ड प्राइस 75,000 प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है। वही चांदी के भाव में भी आने वाले कुछ महीनो में और अधिक तेजी देखने को मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर चांदी में निवेश करना है तो यह अच्छा समय है। एक लंबी अवधि में चांदी की कीमत 1,00000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। जबकि सोना अपने उच्च शिखर 75,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जुड़िए हमारे साल 2024 के 3 महीना की बात की जाए तो सोने की कीमत 10, 212 रुपए तक बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोने की कीमत 63,302 थी। सोने की प्राइस 63,302 रुपए प्रति 10 ग्राम से 73,514 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। (Gold-Silver Price 16 April 2024) वहीं चांदी की बात की जाए तो चांदी 73,395 प्रति किलोग्राम से 83,632 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है। Gold-Silver Price 16 April 2024 | दोस्तों सोने की शुद्धता पर रखने का पैमाना तय किया गया है। आप आज के आर्टिकल में सोने की शुद्धता के मानक को आसानी से समझ सकते हैं जो कि नीचे दिए गए हैं। ये भी पढ़िए- एक साल के भीतर मिला छप्पर फड़के रिटर्न, प्लास्टिक कंपनी ने निवेशकों को कैसे कर दिया मालामाल ये भी पढ़िए- बिल गेट्स हर दिन 6 करोड़ खर्च करें तो 218 साल में ख़त्म होगी दौलत, जानिए कितनी है नेटवर्थ नमस्कार दोस्तों…🙏🏻 choupalmedia.com के सभी आर्टिकल सब्जेक्ट एक्पर्ट की डीप रिसर्च और नॉलेज के बाद लिखे जाते है। रिलाएबल सोर्सेस से डाटा कलेक्ट कर आपके लिए इंफॉर्मेटिव आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। हमें विश्वास है की हमारा हर आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। हम आशा करते है आप हमें सहयोग देंगे। अगर आपको choupalmedia.com आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्त और फैमली मेम्बर्स के साथ जरूर शेयर करें। ऑटोमोबिल, बिज़नेस, एंटरटेंटमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुडी न्यूज़ के साथ जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़िए। धन्यवाद Whats App चैनल से क्लिक करें।
चंद महीनों में बढ़ गए 10,212
ऐसे समझे सोने की शुद्धता (Gold-Silver Price 16 April 2024)